गरीब


 Street_Child,_Srimangal_Railway_Station

पटाखो कि दुकान से दूर हाथों मे,
कुछ सिक्के गिनते मैने उसे देखा.
.
.
एक गरीब बच्चे कि आखों मे,
मैने दिवाली को मरते देखा.
.
.
थी चाह उसे भी नए कपडे पहनने की…
पर उन्ही पूराने कपडो को मैने उसे साफ
करते देखा.
.
.
हम करते है सदा अपने ग़मो कि नुमाईश.
उसे चूप-चाप ग़मो को पीते देखा.
.
.
जब मैने कहा, “बच्चे,
क्या चहिये तुम्हे”?
तो उसे चुप-चाप मुस्कुरा कर “ना” मे
सिर हिलाते देखा.
.
.
थी वह उम्र बहुत छोटी अभी…
पर उसके अंदर मैने ज़मीर को पलते देखा
.
.
रात को सारे शहर कि दीपो कि लौ मे…
मैने उसके हसते, मगर बेबस चेहरें को देखा.
.
.
हम तो जीन्दा है अभी शान से यहा.
पर उसे जीते जी शान से मरते देखा.
.
.
लोग कहते है, त्योहार होते है जिन्‍दगी मे खूशीयो के लिए,
तो क्यो मैने उसे मन ही मन मे घूटते और तरस्ते देखा?
.
.
.

Comments